3 सालो से फरार आर्म्स एक्ट के आरोपी बिंदेश्वर यादव हुआ गिरफ्तार, जानिए कहा से पुलिस के हाथ लगा अपराधी

जहानाबाद से शिवा केशरी कि रिपोर्ट

जहानाबाद : पाली थाने की पुलिस लंबे समय से फरार आर्म्स एक्ट के आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष बलबीर सिंह ने बताया के वर्ष 2019 में पाली थाने में दर्ज मामले में बिंदेश्वर यादव अभियुक्त था।

3 सालो से फरार आर्म्स एक्ट के आरोपी बिंदेश्वर यादव हुआ गिरफ्तार, जानिए कहा से पुलिस के हाथ लगा अपराधी

मिली जानकारी के अनुसारी काफी समय से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी इसी बीच गुप्त सूचना मिली के वह अपने गांव धनरुआ थाना अंतर्गत नोनिया बिगहा में देखा गया है। जिसके बाद त्वरित करवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने छापेमारी की, जिसमे आरोपी बिंदेश्वर यादव गिरफ्तार हुआ गिरफ्तारी के उपरांत मेडिकल जाँच के बाद जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Comment