ETV Hindu
    Facebook Twitter Instagram
    ETV Hindu
    • Home
    • Business
    • Entertainment
    • Biography
    • Information
    • Fashion
    • Health
    • Tech
    • Lifestyle
    ETV Hindu
    Home » दिवंगत नेता व पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह का श्राद्धकर्म जारी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 जुलाई को आएंगे पकरी गांव
    mantri-narendra-singh-ke-shradh
    mantri-narendra-singh-ke-shradh

    दिवंगत नेता व पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह का श्राद्धकर्म जारी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 18 जुलाई को आएंगे पकरी गांव

    0
    By Nikk on July 17, 2022 Current News

    जमुई से अमित कुमार सविता

    रविवार को विद्वान पंडितों के द्वारा एकादशा का अनुष्ठान कराया जा रहा है। कर्म कांड के मुताबिक इस दिन स्नान के उपरांत तर्पण का विधान है। मान्यता है कि इस दिन यदि श्राद्ध कर्त्ता पितरों को नियमपूर्वक पिंड दान के साथ अन्य वांछित वस्तुओं का दान करता है , तब उसके पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही श्राद्ध कर्त्ता को भी अमोघ पुण्यलाभ मिलता है।
    एकादशा को ग्यारस श्राद्ध के रूप में भी जाना जाता है। पितरों के श्राद्ध को पावन श्राद्ध के रूप में माना गया है। तर्पण हमेशा श्राद्ध के अंत में किया जाता है।

    हिंदू शास्त्रों के अनुसार पूर्वजों की तीन पीढ़ियां मृत्यु के बाद पितृ लोक में ही रहती हैं। पितृ लोक में उनकी ऊर्जा का मुख्य स्रोत पृथ्वी पर उनके वंशजों द्वारा किया गया श्राद्ध और तर्पण ही होता है। इसलिए श्राद्ध करने से लोगों को अपने पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। एकादशा के दिन दान – पुण्य और श्राद्ध का विशेष विधान है। इस दिन के श्राद्ध कर्म से पितरों को कई गुना अधिक लाभ मिलता है। श्राद्ध कर्त्ता को भी खूब यश और शौर्य की प्राप्ति होती है।

    कर्म कांड के मुताबिक एकादशा श्राद्ध पर किया गया श्राद्ध पितरों के पापों को काटता है और उन्हें मृत्यु लोक मुक्त करती है अथवा शरीर की प्राप्ति कराता है। इसलिए एकादशा श्राद्ध कर्म का पितरों के लिए विशेष फलदायी माना गया है। एकादशा से सम्बंधित श्राद्ध अनुष्ठान अत्यधिक लाभकारी होते हैं और पितृ अपने परिवार पर अपना आशीर्वाद बरसाते हैं। पितृ सूक्ष्म रूप में पृथ्वी पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा किए गए श्राद्ध और तर्पण के माध्यम से वे प्रसाद प्राप्त करते हैं। बदले में वे अपने परिवारों को सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

    विद्वान पंडित पकरी गांव में वेद – पुराण के सहयोग से कर्म कांड के अंतर्गत एकादशा का श्राद्ध कर्म करा रहे हैं और पूर्व मंत्री दिवंगत नरेंद्र सिंह की आत्मा को शांति मिले , इसके लिए हर अमूल्य मंत्र और विधि विधान को सजीवता प्रदान कर रहे हैं।

    श्राद्ध कर्त्ता एवं दिवंगत श्री सिंह के सुपुत्र अजय प्रताप सिंह , बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित कुमार सिंह एवं अमित कुमार सिंह पूज्य पिताजी के श्राद्ध कर्म को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
    उधर बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह रविवार को पकरी गांव पहुंची और दिवंगत पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें हृदयतल से नमन किया। इस अवसर पर बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं दिवंगत श्री सिंह के सुपुत्र सुमित कुमार सिंह , रविंद्र मंडल आदि कई गणमान्य मौजूद थे।

    Nikk
    • Website

    Related Posts

    जानिए हर घर तिरंगा अभियान में अपना तिरंगे के साथ सेल्फी फोटो कैसे अपलोड करें और कैसे डाउनलोड करें।

    August 14, 2023

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 1.5 किलोमीटर लंबा तिरंगा के साथ यात्रा कर रचा इतिहास

    August 12, 2023

    KIA EV6: KIA has launched the electric car, will give 708 kilometers range

    July 6, 2023
    Latest Post

    What Is Retail Insurance & Why It’s Important

    October 1, 2023

    The Importance of Money in GTA 5 Online: Power, Prestige, and Prosperity

    October 1, 2023

    Top Ways to Make Your Kid Enjoy Their Escape Room Experience

    September 30, 2023

    Is an MA in English Worth It? Evaluating the Benefits and Considerations

    September 29, 2023
    Categories
    • Actress
    • All
    • App
    • Automotive
    • Beauty Tips
    • Biography
    • Blog
    • Bollywood
    • Business
    • Celebrity
    • Cricket
    • Current News
    • Dancer
    • Devotion
    • Digital Marketing
    • Education
    • Entertainment
    • Fashion
    • Finance
    • Fitness
    • Food
    • Games
    • Health
    • Health and Fitness
    • Home Improvement
    • Information
    • Lawyer
    • Lifestyle
    • Magician
    • Motivational Speaker
    • News
    • Pet
    • Photography
    • Politics
    • Real Estate
    • Singers
    • Social Media
    • Sports
    • Technology
    • Travel
    • Website
    • Youtuber
    About
    About

    Etvhindu Breaking News Alerts on Politics, Business, Technology, Health, Entertainment, and More, We Cover Stories From Every Corner of the World, Connecting You to Events, Cultures, and Perspectives From Diverse Communities.

    Top Update

    What Is Retail Insurance & Why It’s Important

    October 1, 2023

    The Importance of Money in GTA 5 Online: Power, Prestige, and Prosperity

    October 1, 2023
    Pages
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Etvhindu
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    Etvhindu.com © Copyright 2023, All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.