भारत का इतिहास बिहार के बिना अधूरा है | क्योंकि इतिहास यही से शुरू होता है | जानिए कुछ महत्वपूर्ण बातें जो बिहार को महान बनाता है

बिहार से संबंधित रोचक तथ्य और अनकही बातें

तप तप कर महान बनने का सही एवं सटीक उदाहरण भारत का राज बिहार को ही माना गया है , भारत का इतिहास बिहार के बिना अधूरा है तथा देश का इतिहासिक राज्य बिहार ही है क्योंकि इतिहास यही से शुरू होता है ।

प्रस्तावना

इस लेख में बिहार के महत्व को बताते हुए, यहां से जुड़े सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को रखा गया है । यह जानकारी सही आंकड़ों और भारतीय इतिहास के अनुसार प्रेषित की गई है।

  1. देश के प्रथम राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद जी का जन्म बिहार में हुआ था।
  2. बिहार का पुराना नाम मगध था और इस मगध की राजधानी पटना को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था ।
  3. मौर्य से लेकर मुगल तक इन सभी राजाओं ने सबसे ज्यादा राज  बिहार में ही किया है।
  4. बिहार शब्द आध्यात्मिक और शक्ति का रूप माना जाता है जिसकी उत्पत्ति बोध्य या बुद्ध से हुई।
  5. बिहार को अब तक तीन बार विभाजित किया जा चुका है, सबसे पहले बंगाल से विभाजन और इसके बाद झारखंड से विभाजन।
  6.  भारत में सबसे अच्छी एवं गुणित शिक्षा की शुरुआत बिहार से ही हुई थी बाद में इसके स्रोत को नष्ट कर दिया गया है लेकिन शिक्षा के मामले में अभी भी नंबर वन पर आता है।
  7.  बिहार की राजधानी पटना पूरी दुनिया का सबसे बड़ा वाईफाई जोन वाला शहर माना जाता है क्योंकि इस शहर में दुनिया का सबसे बड़ा वाईफाई जोन है ।
  8. अगर अनुपातिक दृष्टि से देखा जाए तो सबसे ज्यादा आईएएस बिहार राज्य से संबंधित है ।
  9. बिहारी लोगों को गणित का मास्टर भी माना जाता है।
  10.  सन 1990 के दौरान की बात करें तो हर दृष्टि से बिहार को शिक्षा में प्रथम स्थान पर रखा गया था ।
  11. वर्तमान आंकड़ों को देखते हुए बिहार जनसंख्या वृद्धि में सबसे आगे चलने वाला राज्य बन चुका है।
  12.  भारत देश के प्राचीनतम हिंदू समाज की निशानी बिहार में ही मिलती है।
  13.  देश का पहला हिंदू मंदिर बिहार राज्य में स्थित है।
  14.  अगर गणराज्य की बात करें तो देश के गणराज्य का शीर्ष बिहार को माना जाता है ।
  15. क्या आप जानते हैं कि “भारत छोड़ो आंदोलन” की भूमिका स्वतंत्र भारत के लिए कितना योगदान रखती है तथा इस भारत छोड़ो आंदोलन में सबसे ज्यादा भागीदारी बिहार की ही थी।
  16.  अगर गणित के इतिहास को जाने  तो इस दुनिया में शून्य की उत्पत्ति बिहार में ही हुई क्योंकि दुनिया को शून्य देने वाले आर्यभट्ट का जन्म बिहार में ही हुआ था इस दृष्टि से गणित के मामले में गणित का इतिहास बिहार के बिना अधूरा है और इसका दूसरा तथ्य यह भी सामने आता है कि बिहार के युवा गणित विषय में अव्वल होते हैं जिसकी वजह बिहार में हुई शून्य की खोज है।
  17.  प्रथम सफल इकोनॉमिस्ट और सामाजिक ज्ञान के भंडार चाणक्य जी का जन्म भी बिहार में हुआ था ।
  18. खेल जगत में भारत में सबसे ज्यादा महत्व क्रिकेट को दिया जाता है और क्रिकेट के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का जन्म बिहार में हुआ था जोकि विभाजन के बाद वह स्थान झारखंड के अंतर्गत आता है।
  19.  सिख धर्म के महान गुरु और उनका प्रथम धार्मिक स्थान भी बिहार में ही है।
  20. विश्वविद्यालय शब्द बिहार की ही देन है क्योंकि दुनिया का सबसे पुराना विश्वविद्यालय नालंदा विश्वविद्यालय है जोकि बिहार में स्थित है।
  21.  हिंदू धर्म के महाकाव्य एवं पवित्र ग्रंथ “रामायण” का सीधा संबंध भी बिहार से है क्योंकि माता सीता का जन्म बिहार में हुआ था, वर्तमान में यह स्थान नेपाल के अंतर्गत आता है।
  22.  बिहार के मिथिलांचल स्थान पर आज भी भगवान श्रीराम को दामाद के रूप में माना जाता है ।
  23. मिथिलांचल को चित्रलेख के मामले में पूरी दुनिया में जाना जाता है तथा दुनिया के एक से बढ़कर एक कारीगर इस चित्रलेख स्थान से वाकिफ हैं तथा हर एक बड़ा पेंटर व कारीगर यहां की पेंटिंग से परिचित है ।
  24. फिल्म जगत की बात करें तो हिंदी फिल्म के अभिनेता और करोड़ों के चहेते श्री पंकज त्रिपाठी जी का जन्म भी बिहार में हुआ यह एक बिहारी अभिनेता है।
  25. महेंद्र महेंद्र सिंह धोनी पर बनी फिल्म “एम एस धोनी” एक बायोपिक फिल्म थी जोकी बायोपिक के क्षेत्र में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्में बनी, इस फिल्म में एमएस धोनी का किरदार अदा करने वाले शानदार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी बिहार के ही अभिनेता थे।
  26. अगर व्यंजन की बात करें तो बिहार का व्यंजन पूरे देश का सबसे लोकप्रिय व्यंजन था और वर्तमान में यहां का लिट्टी चोखा भी खूब पसंद किया जाता है।
  27. बिहार का बोधगया पूरी दुनिया के पवित्र और सुंदर शहरों की सूची में शामिल किया गया है। यह एक तीर्थ स्थल है इस स्थान को कामप्लेस भी कहा गया है क्योंकि लोगों का मानना है कि यह स्थान मन की शांति को बनाए रखने वाला स्थान है।
  28.  बिहार की राजधानी पटना को ऐतिहासिक स्थल माना जाता है।
  29.  बिहार का मधुबनी शहर एक ऐसा शहर है जो कला क्षेत्र में पूरी दुनिया के मुख्य स्थानों में से एक है।
  30.  नालंदा शहर बिहार का एक ऐसा शहर है जो पूरी दुनिया को भारत की संस्कृति से परिचित कराता है तथा भारत की संस्कृति का जीता जागता उदाहरण नालंदा शहर को ही माना जाता है ।
  31. बिहार का भागलपुर प्रथम शैक्षणिक शहर के नाम से भी जाना जाता है ।
  32. अगर आप अतीत समय को महसूस करना चाहते हैं तो बिहार का हाजीपुर जरूर भ्रमण करें क्योंकि मुगल से लेकर ब्रिटिश सरकार तक के निशान इस स्थान पर देखने को मिलते हैं, यह शहर इस्लाम धर्म के इतिहास को भी दर्शाता है।
  33.  एशिया का सबसे बड़ा पुल बिहार के हाजीपुर में ही स्थित है।
भारत का इतिहास बिहार के बिना अधूरा है
भारत का इतिहास बिहार के बिना अधूरा है

निष्कर्ष

बिहार का भारतीय इतिहास में महत्व और अभिनव को इन तथ्यों के माध्यम से बताया गया है। ये तथ्यबिहार एक सफल राज्य के रूप मेंऔरबिहार वर्तमान समय मेंआदि की कल्पना करते हैं।

Leave a Comment